mantrii meaning in hindi
मंत्री के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
-
परामर्श या सलाह देने वाला व्यक्ति, परामर्शदाता
उदाहरण
. किसी भी बड़े आदमी की सफलता इस बात पर भी निर्भर करती है कि उसके मंत्री कैसे लोग हैं। -
वह प्रमुख व्यक्ति जिसके आदेश और परामर्श से देश अथवा राज्य के किसी विभाग के सब काम-काज होते हों, जैसे—वित्त मंत्री, शिक्षा मंत्री आदि
उदाहरण
. केंद्र सरकार में कुछ नए मंत्री शामिल किए जा सकते हैं। . इस कार्यक्रम का शुभारंभ एक मंत्री करेंगे। -
राजा का वह प्रधान अधिकारी जो उसे राज-कार्यों के संबंध में परामर्श देता और राज-कार्यों का संचालन करता था, अमात्य, वज़ीर, दीवान
उदाहरण
. बीरबल अकबर का मंत्री था। -
किसी संस्था या संगठन का वह प्रधान अधिकारी अथवा पदाधिकारी जिसके आदेश तथा परामर्श से उसके सब काम होते हों, जैसे—सभा का मंत्री
उदाहरण
. वे एक बहुत बड़ी राजनीतिक पार्टी के मंत्री हैं। . सोहन लाल जी रामलीला समिति के मंत्री हैं। -
वह जो किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति या उच्च अधिकारी के साथ रहकर उसके पत्र-व्यवहार तथा महत्व के कार्यों की व्यवस्था करता हो, सचिव
उदाहरण
. मोहन राज्यपाल का मंत्री है। -
शतरंज की एक गोटी का नाम
विशेष
. यह गोटी राजा से छोटी मानी जाती है और पक्ष की शेष सब गोटियों से श्रेष्ठ होती है। यह टेढी-सीधी सब प्रकार की चालें चलती है। इसे वज़ीर या रानी भी कहते हैं।
मंत्री के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएमंत्री के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएमंत्री के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएमंत्री के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- a minister
- secretary (of an organisation etc.)
मंत्री के अवधी अर्थ
मंतिरी
संज्ञा, पुल्लिंग
- सलाहकार
मंत्री के कन्नौजी अर्थ
मंतरी
संज्ञा, पुल्लिंग
- मंत्री
मंत्री के कुमाउँनी अर्थ
मंत्रि
संज्ञा, पुल्लिंग
- मंत्री, सचिव
- जिसके साथ एकांत में मश्विरा किया जाए, सलाह देने वाला
मंत्री के बघेली अर्थ
मन्तरी
संज्ञा, पुल्लिंग
- सलाहकार, परामर्शदाता
मंत्री के ब्रज अर्थ
मंतरी
संज्ञा, पुल्लिंग
- सचिव, वज़ीर, दीवान
मंत्री के मगही अर्थ
मंतरी
संज्ञा, पुल्लिंग
- मंत्री
मंत्री के मैथिली अर्थ
मन्त्री
संज्ञा, पुल्लिंग
- राजा/सरकार को सलाह देने वाला अधिकारी, अमात्य
- शतरंज की एक गोटी
Noun, Masculine
- minister
- queen in chess
अन्य भारतीय भाषाओं में मंत्री के समान शब्द
पंजाबी अर्थ :
मंतरी - ਮੰਤਰੀ
सकत्तर - ਸਕੱਤਰ
गुजराती अर्थ :
मंत्री - મંત્રી
सलाहकार - સલાહકાર
प्रधान - પ્રધાન
उर्दू अर्थ :
मुशीर - مشیر
वज़ीर - وزیر
नाज़िम - ناظم
मोतमद - معتمد
कोंकणी अर्थ :
मंत्री
अमात्य
सचीव
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा