मठिया

मठिया के अर्थ :

मठिया के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • कनिष्ठा में पहनी जाने वाली एक रांग की छल्ली जो वैश्यों के यहाँ विवाह में चढ़ाई जाती है, छोठा मठ

मठिया के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • छोटी कुटी या मठ

    उदाहरण
    . इस तालाब के किनारे ही साधुबाबा की मठिया स्थित है।

  • एक प्रकार की चूड़ी

देशज ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • फूल (धातु) की बनी हुई चूड़ियाँ

    विशेष
    . ये एक बाँह में 20-25 तक होती हैं और काहनी से कलाई तक पहनी जाती हैं। इनमें कोहनी के पास की चूड़ी सबसे बड़ी होती है; और उसके उपरांत की चूड़ियाँ क्रमशः छोटी होति जाती हैं।

    उदाहरण
    . रूपमती मठिया पहनकर इठला रही थी।

मठिया के अवधी अर्थ

मठिआ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • छोटा मठ, कुटी, झोपड़ी

मठिया के बघेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • नारियों के कलाई में धारित मोटा चाँदी का चूड़ा

मठिया के ब्रज अर्थ

मठियाँ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • चाँदी का बना चूड़ी के आकार का एक आभूषण जो विवाह के समय कन्या अपने दोनों हाथों में पहनती है

मठिया के मगही अर्थ

मठिआ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • छोटा मठ

मठिया के मैथिली अर्थ

मठिआ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • धातु का वलय जो गहने के रूप में पहुँचे में पहना जाता हैं, देखिए : 'माठा'

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा