मेघ

मेघ के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

मेघ के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पृथ्वी पर के जल से निकली हुई वह भाप जो घनी होकर आकाश में फैल जाती है और जिससे पानी बरसता है, आकाश में घनीभुत जलवाष्प जिससे वर्षा होती है, बादल

    उदाहरण
    . कबहुँ प्रबल चल मारुत जहँ तहँ मेघ उड़ाहि।

  • यज्ञ
  • हवि, यज्ञ में बलि दिया जानेवाला पशु
  • मांस का शोरबा या रसा
  • संगीत में छ : रागों में से एक जो वर्षा ऋतु में गाया जाता है

    विशेष
    . हनुमत् के मत से यह रोग ब्रह्मा के मस्तक से उत्पन्न है और किसी के मते से आकाश से इसकी उत्पत्ति है। यह ओड़व जाति का राग है; और इसमें ध, नि सा रे ग, ये पाँच स्वर लगते हैं। हनुमत् के मत से इसका सरगम इस प्रकार है—ध नि सा रे ग म प ध। वर्षाकाल में रात के पिछले पहर इसे गाना चाहिए। इसकी स्त्रियाँ या रागिनियाँ हनुमत् के मत से मल्लारी, सोरठी, सारंगी वा हंसिका और मधुमाधवी हैं। अन्य मत से रागनियाँ हैं—मल्लारी, देशी, सोरठ, नाटिका, तरुणी और कादंविनी। इसके पुत्र—मल्लार, गौर, कर्णाट, जलधर, मालाहक, तैलंग, कमल, कुसुम, मेघनाट, सामंत, लुम, भुपति, नाट और बंगाल है।

  • मुस्तक, मोथा
  • रस, सार, निर्यास
  • तुंडलीय शाक
  • राक्षस
  • आधिक्य, बहुलता

मेघ के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a cloud
  • a typical musical mode associated with rains

मेघ के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • बादल

मेघ के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • बादल

मेघ के मगही अर्थ

संज्ञा

  • बादल
  • बादल का जमाव या जमघट
  • वर्षा
  • संगीत के छ: रागों में से एक

मेघ के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • आकाशमे धूआँ जकाँ पसरल सूक्ष्म जलकण जे वर्षा करैत अछि
  • आकाश
  • सङ्गीतक एक राग

Noun

  • cloud.
  • sky.
  • a melody of classical music.

मेघ के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • बादल, बदरा, बदली

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा