निज

निज के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

निज के हिंदी अर्थ

विशेषण

  • अपना, स्वीय, स्वकीय, पराया नहीं, किसी की दृष्टि से स्वयं उसका

    विशेष
    . आजकल इस शब्द का प्रयोग प्राय़ः 'का' विभक्ति के साथ होता है, जैसे, निज का काम। कर्म की विभक्ति भी इसके साथ लगती है; जैसे, निज को, निजहि। कविता में और विभक्तियाँ भी दिखाई देती हैं, पर कम।

  • खास, मुख्य, प्रधान

    उदाहरण
    . कह मारुतसुत सुनह प्रभु ससि तुम्हार निज दास। . परम चतुर निज दास श्याम के संतत निकट रहत हौ। जल बूड़त अवलंब फेन को फिरि फिरि कहा गहत हौ।

  • ठीक, सही, वास्तविक, सच्चा, यथार्थ

    उदाहरण
    . मन मेरो मानै सिख मेरी। जौ निज भक्ति चहै हरि केरी। . अब बिनती मन सुनहु शिव जो मोपर निज नेह।


अव्यय

  • निश्चय, ठीक-ठीक, सही-सही, सटीक
  • खासकर, विशेष करके, मुख्यतः

    उदाहरण
    . देखु विचारि सार का साँची, कहा निगम निज गायो।

निज से संबंधित मुहावरे

  • निज करके

    बीस बिस्वे , निश्चय , अवश्य , जरूर

  • निज का

    खास अपना , अपने शरीर, जन या कुटुंब से संबंध रखनेवाला

निज के अँग्रेज़ी अर्थ

Adjective

  • own, one's own

निज के अंगिका अर्थ

अव्यय

  • ठीक ठीक विशेष करके

विशेषण

  • स्वकीय, अपना, मुख्य

निज के अवधी अर्थ

विशेषण, पुल्लिंग

  • बिलकुल

संज्ञा

  • अपना

निज के कन्नौजी अर्थ

विशेषण

  • अपना, जो पराया न हो. 2. खास, प्रधान

निज के बुंदेली अर्थ

विशेषण, स्त्रीलिंग

  • रक्त वैवाहिक आधार पर संबंधित खास रिश्तेदार

निज के ब्रज अर्थ

निजु

विशेषण

  • अपना , स्वकीय ; ठीक , वास्तविक
  • बिलकुल ; प्रधानतः ; अधिकतर ; निश्चयपूर्वक

निज के मैथिली अर्थ

विशेषण

  • अपन, स्वीय

Adjective

  • one's own, personal, private.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा