पाटन

पाटन के अर्थ :

पाटन के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • city
  • roof, roofing over a building

पाटन के हिंदी अर्थ

हिंदी ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • पाटने की क्रिया या भाव, पटाव
  • जो कुछ पाटकर बनाया जाय, कच्ची या पक्की छत
  • मकान की पहली मंजिल से ऊपर की मंज़िलें
  • सर्प का विष उतारने के मंत्र का एक वेद, जिसको साँप ने काटा हो उसके कान के पास पाटन मंत्र चिल्लाकर पढ़ा जाता है

    उदाहरण
    . काम भुवंग विषय लहरी सी। मणि मयूर पाटन गहरी सी।

  • कई प्राचीन नगरों के नाम

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • पाटने की क्रिया या भाव
  • तोड़ने-फोड़ने, चीरने-फाड़ने तथा छेदने की क्रिया, चीरना, भेदना, विदारना, फाड़ना
  • नगर या पत्तन
  • छत आदि जो पाटकर बनाई जाती है

    उदाहरण
    . चोर सीढ़ी लगाकर पाटन पर चढ़ गया।

  • भारत के गुजरात राज्य का एक शहर

    उदाहरण
    . वे पाटन में नौकरी करते हैं।

  • भारत के गुजरात राज्य का एक ज़िला
  • देखिए : 'पट्टन'

    उदाहरण
    . ऐसे पाटन आइके सौदा करो बनाय।

पाटन के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

पाटन के अंगिका अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • सिंचाई की क्रिया या भाव

पाटन के अवधी अर्थ

संज्ञा

  • नेपाल की ओर का एक तीर्थ-स्थान जिसे देवी पाटन भी कहते हैं, यहाँ देवी का मेला लगता है

पाटन के कुमाउँनी अर्थ

पाटण

क्रिया

  • पाटना, समतल करना

पाटन के गढ़वाली अर्थ

पाटण, पाटणू, पाटणो, पाटणु

क्रिया

  • पाटना, खड्डे भरना, समतल करना

verb

  • to fill in, to fill up (a ditch or uneven place), to make even.

पाटन के मगही अर्थ

संज्ञा

  • छत, गच या धरातल बनाने की क्रिया
  • पाटने की सामग्री
  • गड्ढा भरकर समतल करना

पाटन के मैथिली अर्थ

सकर्मक क्रिया

  • तल-संरचना
  • [पत्नन] नगर

Transitive verb

  • paving, planking.
  • town.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा