pur meaning in braj
पुर के ब्रज अर्थ
पुल्लिंग
- कस्बा ; घर; अटारी; लोक; राशि ; देह ; खेतों में सिंचाई के लिए कुंए से पानी खींचने का मोट , ८. दुर्ग , गढ़
विशेषण
- भरा हुआ
सकर्मक क्रिया
- पूर्ण होना, पूरा होना ; यथेष्ट मात्रा में प्राप्त होना ; समाप्त होना
-
पूरा करना
उदाहरण
. ए पुरवो मम वास।
पुर के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- a town, city
- a Sanskrit prefix used to impart the sense of in front, ahead or before
- large leather pot for drawing huge quantity of water out of a well
- chamber, room (as अत:पुर)
पुर के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- कुएँ से पानी निकालने का चमड़े का डोल, चरसा
- वह बड़ी बस्ती जहाँ कई ग्रामों या बस्तियों के लोगों को व्यवहार आदि के लिये आना पड़ता हो , नगर , शहर , कसबा
- आगार , घर
- पृथ्वी के ऊपर-नीचे के कुछ कल्पित स्थान, पुराणानुसार जिनकी संख्या चौदह है
- गृहोपरि गृह , घर के ऊपर का घर , कोठा , अटारी
- साधारण गाँव से बड़ी और शहर से छोटी बस्ती
- चमड़े का वह बड़ा डोल जिसके द्वारा बैलों की सहायता से खेतों की सिंचाई के लिए पानी खींचा जाता है
- लोक , भुवन
- नक्षत्र , पुज , राशि
- मनुष्य की वह बस्ती जो गाँव और कस्बे से बहुत बड़ी होती है और जिसमें सब तरह के बहुत-से लोग रहते और बाज़ार होते हैं
- देह , शरीर
- वह स्थान जहाँ वेश्याएँ पेशा करती हैं
- मोथा
- शत्रुओं से बचाव के लिए बनाया हुआ वह सुदृढ़ स्थान जो चारदीवारी द्वारा चारों तरफ से घिरा होता है
- घर का वह भीतरी भाग जिसमें स्त्रियाँ रहती हैं
- चर्म , चमड़ा ९
- चीज़ें, सामान आदि रखने का कमरा
- पीली कटसरैया
- एक काँटेदार पेड़ से प्राप्त गोंद जो सुगंध के लिए जलाया जाता है
- गुग्गुल नामक गंधद्रव्य
- दुर्ग , किला , गढ़
- वह स्थान जहाँ कोई रहता हो
- किसी प्राणी के सब अंगों का समूह जो एक इकाई के रूप में हो
- चोंगा
- पाटलिपुत्र का एक नाम (को॰)
- स्त्रियों का निवास , अंतःपुर , जनानखाना (को॰)
- कोषागार , भंडारघर (को॰)
- गणिकागृह , वेश्यालय (को॰)
- पुष्पगर्भ , पुष्प कोश (को॰)
विशेषण
- पूर्ण, भरा हुआ
अव्यय
-
आगे, समक्ष, सामने
उदाहरण
. राम कह्यो जो कछू दुख तेरे। श्वान निशंक कहो पुर मेरे।
पुर के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएपुर के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएपुर के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएपुर के अंगिका अर्थ
विशेषण
- पूर्ण भरा हुआ
संज्ञा, पुल्लिंग
- नगर, गृह, घर, दुर्ग, गढ, समूह, देह, शरीर कुवें से पानी निकालने का चमड़े का बड़ा डोल
पुर के कन्नौजी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- चमड़े का बना बड़ा थैला जिससे बैलों द्वारा कुएँ से पानी निकाला जाता है और खेतों की सिंचाई की जाती है, मोट
पुर के मगही अर्थ
संज्ञा
- बड़ा ग्राम, नगर; (देश) कुएँ से पानी निकालने का चमड़े का डोल, मोट
पुर के मैथिली अर्थ
संज्ञा
- गाम, नगर
Noun
- village, township.
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा