putrajiiv meaning in hindi

पुत्रजीव

  • स्रोत - संस्कृत

पुत्रजीव के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • इंगुदी से मिलता-जुलता एक बड़ा और सुंदर पेड़ जो हिमालय से लेकर सिंहल तक होता है, जियापोता

    विशेष
    . इसकी लकड़ी कड़ी और मज़बूत होती है। यह चैत-बैसाख में फूलता है। फल भी इसके इंगुदी के फलों जैसे होते हैं। बीज सूखकर रुद्राक्ष की तरह हो जाते हैं; इससे बहुत से साधु उसकी माला पहनते हैं। बीजों से तेल भी निकलता है जो जलाने के काम में आता है। छाल, बीज और पत्ते दवा के काम में आते हैं। वैद्यक में पुत्रजीव भारी वीर्यवर्धक, गर्भदायक, कफ़कारक, मल-मूत्रकारक, रूखा और शीतल माना जाता है।

पुत्रजीव के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा