राजनीति

राजनीति के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

राजनीति के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • politics

राजनीति के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • वह नीति जिसका अवलंबन कर राजा अपने राज्य की रक्षा और शासन दृढ़ करता है, वह नीति या पद्धति जिसके अनुसार किसी राज्य का प्रशासन किया जाता है, सत्ता चलाने का व्यवहार

    विशेष
    . इसके प्रधान दो भेद हैं— एक तंत्र और दूसरा आवाय। वह नीति जिसके द्वारा अपने राज्य में सुप्रबंध और शांति स्थापित की जाय, तंत्र नीति कहलाती है; और जिसके द्वारा परराष्ट्रों से संबंध दृढ़ किया जाय वह आवाय कहलाती है। स्वराज्य में प्रजा का समाचार और उनको गति का पता देने के लिए राजा को चर से काम लेना पड़ता है; और पर-राष्ट्रों में स्वराष्ट्रों के स्वत्व, वाणिज्य व्यापारादि की रक्षा तथा उनकी गतियों का पता देने के लिए दूत रहते हैं। इन दूतों और चरों से राजा स्वराष्ट्र और पर-राष्ट्र की गति, चेष्टा आदि का पता लगाकर अपनी शक्ति और स्वत्व की समुचित रक्षा करता है। प्राचीन ग्रंथों में आवाय के छह मुख्य भेद किए गए हैं; जिनको षड़्गुण भी कहते हैं। उनके नाम ये हैं— संधि, विग्रह, यान आसन, द्वैधीकरण और संश्रय। ये षड़्नीति के नाम से भी प्रसिद्ध हैं। राजनीति के चार और अंग कहे गए हैं— साम, दाम, दंड और भेद।

  • वह नीति जिसके द्वारा दूसरे राष्ट्रों से राजनीतिक संबंध रखा जाता है

    उदाहरण
    . राजनीति में स्वराष्ट्र के स्वत्व, वाणिज्य, व्यापार आदि की रक्षा तथा पर-राष्ट्रों की गतियों का पता देने के लिये वहाँ दूत भेजे जाते हैं।

  • गुटों, वर्गों आदि की पारस्परिक स्पर्द्धा वाली तथा स्वार्थपूर्ण नीति, सत्ता से संबंधित सामाजिक संबंध

    उदाहरण
    . राजनीतिक पार्टियों के चुनावी संग्राम के चलते इन दिनों चारों ओर का वातावरण नारों से गूँज रहा है। . शिक्षा के क्षेत्र में हो रही राजनीति के कारण शिक्षा कर्मी बेहाल हैं।

  • राजपद्धति, राजविद्या

    उदाहरण
    . राजघरानों के युवाओं को राजनीति विरासत में मिलती है।

राजनीति के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

राजनीति के अंगिका अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • वह नीति जिसके अनुसार राजा अपने राज्य का शासन तथा प्रजा की रक्षा करता है

राजनीति के कन्नौजी अर्थ

राज नीति

  • राज्य की रक्षा और शासन को दृढ़ करने का उपाय बताने वाली नीति. 2. नेतागीरी

राजनीति के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • राज्य की रक्षा और शासन को दृढ़ करने का उपाय बताने वाली नीति

राजनीति के ब्रज अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • वह नीति जो राजा अपने शासन में करते हैं

राजनीति के मैथिली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • राज-काज चलाने हेतु स्थापित सिद्धांत
  • राज्य-व्यवस्था की रूपरेखा

Noun, Feminine

  • politics
  • polity

अन्य भारतीय भाषाओं में राजनीति के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

सियासत - سیاست

पंजाबी अर्थ :

राजनीती - ਰਾਜਨੀਤੀ

गुजराती अर्थ :

राजनीति - રાજનીતિ

कूटनीति - કૂટનીતિ

कोंकणी अर्थ :

राजनिती

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा