साँभर

साँभर के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत
  • अथवा - सांभर

साँभर के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • राजपूताने की एक झील जिसके खारे पानी से साँभर नमक बनाया जाता है

    उदाहरण
    . साँभर झील से मिलने वाले नमक को साँभर नमक कहते हैं।

  • साँभर झील के जल से बनाया हुआ नमक, साँभर नमक

    उदाहरण
    . उसने बाज़ार से एक किलो साँभर ख़रीदा।

  • मार्ग के लिए साथ में लिया हुआ जलपान-भोजन, संवल, पाथेय

    उदाहरण
    . जावत अहहिं कसल अरकाना। साँभर लेहु दुरि है जाना।

  • दाल में सब्ज़ियाँ डालकर पकाई गई एक खाने की चीज़, मसालेदार दाल जैसा एक प्रकार का दक्षिण भारतीय व्यंजन

    उदाहरण
    . साँभर बहुत स्वादिष्ट होता है।

  • एक प्रकार का हिरन जो विशेषकर दक्षिण एशिया में पाया जाता है, भारतीय मृगों की एक जाति

    विशेष
    . इस जाति का मृग बहुत बड़ा होता है। इसके कान लंबे होते हैं और सींग बारहसिंगों की सींगों के समान होते हैं। इसकी गरदन पर बड़े बड़े बाल होते हैं। अक्टूबर के महीने में यह जोड़ा खाता है।

साँभर के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

साँभर के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a kind of Indian antelope

साँभर के कुमाउँनी अर्थ

सांभर

संज्ञा, पुल्लिंग

  • साँभर झील का नमक

साँभर के गढ़वाली अर्थ

सांभर

संज्ञा, पुल्लिंग

  • राजस्थान की एक झील
  • साँभर झील से प्राप्त नमक
  • मृगों की एक प्रजाति

Noun, Masculine

  • an animal of deer family, name of lake in Rajasthan, a salt producing lake in Rajasthan.

साँभर के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक समुद्री लवण
  • एक प्रकार का हिरन

Noun, Masculine

  • lake salt
  • a kind of deer

साँभर के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • राजपूताने की एक झील जिसके पानी से नमक बनता है
  • एक प्रकार का हिरन

साँभर के हरियाणवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मृग की एक जाति

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • (दे. साँम्भर झील)

सकर्मक क्रिया

  • 'साँभरणा' क्रिया का आदे. रूप

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा