saavan meaning in hindi
- स्रोत - संस्कृत
- देखिए - श्रावण
सावन के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
-
श्रावण का महीना, श्रावण
विशेष
. आषाढ़ के बाद और भाद्रपद के पहले का महीना जो अंग्रेजी महीने के जुलाई और अगस्त के बीच में आता है, कई दृष्टियों से महत्वपूर्ण है। पर्यावरण की दृष्टि से देखें तो इस माह में पेड़-पौधों को एक तरह से नया जीवन मिलता है। धार्मिक दृष्टि की बात करें तो रक्षा बंधन जैसा महत्वपूर्ण त्योहार इसी माह मनाया जाता है। इस माह में शिवार्चन का विशेष महत्व है। तमाम काँवड़िए दूरस्थ तीर्थ स्थलों से जल लाकर शिरात्रि के दिन शिव को अर्पित करते हैं।साधु-संत भी चातुर्मास पर होते हैं। सावनी तीज (हरियाली तीज) के अवसर पर महिलाएँ सफल विवाहित जीवन के लिए व्रत रखकर देवी पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं। - श्रावण मास में गाया जाने वाला एक प्रकार का लोकगीत, कजली (पूरब)
- आधिक्य, प्रचुरता, राशि
- यज्ञ कर्म का अंत, यज्ञ की समाप्ति
- यज्ञ कर्म का यजमान
- वरुण
- पूरे एक दिन और एक रात का समय, एक सूर्योदय से दूसरे सूर्योदय तक का समय, 60 दंड का समय
- तीस दिवस का मास
- एक विशेष वर्ष
विशेषण
- सवन यज्ञ संबंधी
- एक सूर्योदय से दूसरे सूर्योदय तक के काल से संबंध रखने वाला
-
(काल-मान) जिसकी गणना एक सूर्योदय दूसरे सूर्योदय तक काल के विचार से हो
उदाहरण
. सावन दिन-सावन मास, सावन वर्ष आदि।
सावन के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएसावन के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएसावन के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएसावन से संबंधित मुहावरे
सावन के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- the fifth month of the Hindu calendar
सावन के अंगिका अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- श्रावण मास
सावन के अवधी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- श्रावण
सावन के कन्नौजी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- श्रावण मास
सावन के बुंदेली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- एक त्योहार
सावन के ब्रज अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
-
देखिए : 'श्रावण'
उदाहरण
. नैना सावन भादों जीते। - कजली नामक एक गीत विशेष
- यज्ञ की सामग्री
- यजमान
- वरुण
- साठ दंडकाल विशेष
सावन के मालवी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- श्रावण मास
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा