सरकना

सरकना के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

सरकना के अँग्रेज़ी अर्थ

Intransitive verb

  • to slip
  • to slide
  • to creep

सरकना के हिंदी अर्थ

अकर्मक क्रिया

  • ज़मीन से लगे हुए किसी ओर धीरे से बढ़ना, ज़मीन से सटे हुए आगे बढ़ना, धीरे-धीरे तथा थोड़ा-थोड़ा आगे बढ़ना, किसी तरफ़ हटना, खिसकना, जैसे—थोड़ा पीछे सरको

    उदाहरण
    . कहने के बाद भी वह अपनी जगह से नहीं सरका।

  • गोजर, छिपकली, साँप आदि के संबंध में पेट से रगड़ खाते हुए आगे बढ़ना, रेंगना
  • (लाक्षणिक) नियत काल से और आगे जाना, टलना, जैसे —विवाह सरकना
  • (लाक्षणिक) काम चलना, निर्वाह होना, जैसे —काम सरकना
  • (लाक्षणिक) वर्तमान अवस्था से नीचे आना या ऊपर जाना

    उदाहरण
    . श्रेष्ठता के क्रम में राम दूसरे स्थान पर सरक गया है।

  • पलायन करना, हट जाना
  • धँसना, फिसलना
  • समय गुज़रना

सरकना के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

सरकना के कुमाउँनी अर्थ

सरकण

क्रिया

  • खिसक जाना, निश्चित स्थान से हट जाना

    उदाहरण
    . 'नाड़ सरकी गो' अर्थात् नाड़ा (पाजामे का इजारबंद) खिसक गया है।

सरकना के गढ़वाली अर्थ

सरकण, सरकणु, सरकणू, सरकणो

क्रिया

  • सरकना, खिसकना
  • बिना किसी सूचना के जाना, बिना बताये चला जाना

  • सरकना, खिसकना

  • सरकना, खिसकना

  • सरकना, खिसकना

verb

  • to slip away, to go away without prior information, to go stealthily

  • to slip away, to go away without prior information, to go stealthily

  • to slip away, to go away without prior information, to go stealthily

  • to slip away, to go away without prior information, to go stealthily

सरकना के मगही अर्थ

सरकन

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सरकने की क्रिया या भाव

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा