singhnaad meaning in hindi

सिंहनाद

सिंहनाद के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

सिंहनाद के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सिंह की गरज, दहाड़, गर्जना या हुँकार

    उदाहरण
    . जंगल में सिंहनाद सुनाई दे रहा था।

  • युद्ध में वीरों की ललकार, युद्धघोष, रणनाद

    उदाहरण
    . सिंहनाद सुनते ही सैनिक शत्रु पर टूट पड़े।

  • सत्यता के निश्चय के कारण किसी बात का निःशंक कथन, ज़ोर देकर कहना, ललकार के कहना
  • एक प्रकार का पक्षी
  • एक वर्णवृत्त जिसके प्रत्येक चरण में सगण, जगण, सगण, सगण और एक गुरु होता है, कलहंस, नांदिनी

    उदाहरण
    . सजि सी सिंगार कलहंस गती सी। चलि आइ राम छवि मंडप दीसी।

  • संगीत में एक ताल
  • शिव का एक नाम
  • बौद्ध- सिद्धांतपरक ग्रंथों का पाठ
  • एक असुर
  • रावण के एक पुत्र का नाम

सिंहनाद के ब्रज अर्थ

पुल्लिंग

  • घोर गर्जन

अन्य भारतीय भाषाओं में सिंहनाद के समान शब्द

पंजाबी अर्थ :

सिंघनाद - ਸਿੰਘਨਾਦ

गुजराती अर्थ :

सिंहगर्जना - સિંહગર્જના

सिंहनाद - સિંહનાદ

युद्धगर्जना - યુદ્ધગર્જના

उर्दू अर्थ :

दहाड़ - دہاڑ

कोंकणी अर्थ :

सिंह गर्जना

जूझ-नादी

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा