स्नातक

स्नातक के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

स्नातक के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a graduate
  • bachelor (as कला-)

स्नातक के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • किसी विश्वविद्यालय या महाविद्यालय से बी.ए., बी.कॉम, बी.एस-सी. या उसके समक्ष उपाधि प्राप्त व्यक्ति, वह जिसने किसी विश्वविद्यालय की निम्नतम डिग्री या उपाधि प्राप्त कर ली हो, ग्रेजुएट

    उदाहरण
    . स्नातक करते ही उसे नौकरी भी मिल गई।

  • (प्राचीन काल) वह जिसने ब्रह्मचर्य व्रत की समाप्ति पर स्नान करके गृहस्थ आश्रम में प्रवेश किया हो

    विशेष
    . प्राचीन काल में बालक गुरुकुलों में वेदों तथा अन्यान्य विद्याओं का अध्ययन समाप्त करके 25 वर्ष की अवस्था में जब घर को लौटते थे, तब वे स्नातक कहलाते थे। ये स्नातक तीन प्रकार के होते थे। जो स्नातक 25 वर्ष की अवस्था तक ब्रह्मचर्य का पालन करके बिना वेदों का पूरा अध्ययन किए ही घर लौटते थे, वे व्रतस्नातक कहलाते थे। जो लोग 25 वर्ष की अवस्था हो जाने पर भी गुरु के यहाँ ही रहकर वेदों का अध्ययन करते थे और गृहस्थ आश्रम में नहीं आते थे, वे विद्यास्नातक कहलाते थे। और जो लोग ब्रह्मचर्य का पूरा- पूरा पालन करके गृहस्थ आश्रम में आते थे, वे उभयस्नातक या विद्याव्रतस्नातक कहलाते थे। इधर हाल में भारत में थोड़े से गुरुकुल और ऋषिकुल आदि स्थापित हुए हैं। उनकी अवधि और परीक्षाएँ समाप्त करके जो युवक निकलते हैं, वे भी स्नातक ही कहलाते हैं।

  • किसी धार्मिक उद्देश्य से भिक्षु बना हुआ ब्राह्मण
  • ब्राह्मण, क्षत्रिय और वैश्य जाति का वह व्यक्ति जो गृहस्थाश्रमी हो

स्नातक के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • किसी विश्वविद्यालय का उपाधि प्राप्त छात्र
  • ब्रह्मचर्य व्रत की समाप्ति पर स्नान करके गृहस्थाश्रम में प्रवेश करने वाला व्यक्ति

स्नातक के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • किसी विश्वविद्यालय से उपाधि प्राप्त छात्र

Noun, Masculine

  • graduate

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा