तूत

तूत के अर्थ :

  • स्रोत - फ़ारसी

तूत के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक पेड़ जिसके फल खाए जाते हैं

    विशेष
    . यह पेड़ मझोले आकार का होता है। इसके पत्ते फालसे के पत्तों से मिलते जुलते, पर कुछ लंबोतरे और मोटे दल के होते हैं। किसी किसी के सिरे पर फाँकें भी कटी होती हैं। फूल मंजरी के रूप में लगते हैं जिनसे आगे चलकर कीड़ों की तरह लंबे-लंबे फल होते हैं। इन फलों के ऊपर महीन दाने होते हैं जिनपर रोइयाँ सी होती हैं। इनके कारण फलों की आकृति और भी कीड़ों की सी जान पड़ती है। फलों के भेद से तूत कई प्रकार के होते हैं- किसी के फल छोटे और गोल, किसी के लंबे किसी के हरे, किसी के लाल या काले होते हैं। मीठी जाति के बड़े तूत को शहतूत कहते हैं। तूत योरप और एशिया के अनेक भागों में होता है। भारतवर्ष में भी तूत के पेड़ प्रायः सर्वत्र- काश्मीर से सिक्किम तक पाए जाते हैं। अनेक स्थानों में, विशेषतः पंजाब और काश्मीर में, तूत के पेड़ों की पत्तियों पर रेशम के कीड़े पाले जाते हैं। रेशम के कीड़े उनकी पत्तियाँ खाते हैं। तूत की लकड़ी भी वज़नी और मज़बूत हौती है और खेती तथा सजावट के सामान, नाव आदि बनाने के काम आती है। तूत शिशिर ऋतु में पत्ते झाड़ता है और चैत तक फूलता है। इसके फल असाढ़ में पक जाते हैं।

तूत के बज्जिका अर्थ

संज्ञा

  • शहतूत

तूत के मगही अर्थ

संज्ञा

  • एक मझोले आकार का फलदार पेड़; उस पेड़ की गोल या लम्बी दानेदार स्वादिष्ट फली, शहतूत

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा