उजागर

उजागर के अर्थ :

  • स्रोत - हिंदी

उजागर के अँग्रेज़ी अर्थ

Adjective

  • brilliant
  • renowned
  • well-known
  • manifest

उजागर के हिंदी अर्थ

विशेषण

  • प्रकाशित , जाज्वल्यमान् , दीप्तिमान् , जगमगाता हुआ
  • जिसे ख्याति मिली हो, जो सबके सामने हो या सामने आया हुआ, प्रसिद्ध , विख्यात, कीर्तिशाली; प्रख्यात

    उदाहरण
    . बंधु बंस तैं कीन्ह उजागर । भजेहु राम सोभा सुखसागर ।

उजागर के अंगिका अर्थ

क्रिया

  • प्रकाशित, विख्यात, दीप्तिमान, उजगी रात जग्गी

उजागर के अवधी अर्थ

उजागिर

विशेषण, पुल्लिंग

  • प्रसिद्ध; प्रकाशित

उजागर के कुमाउँनी अर्थ

विशेषण

  • उज्जवल, प्रकाशवान, जिसकी प्रसिद्धि चारों ओर फैली हो, विशेष रूप से प्रसिद्ध, प्रकट

उजागर के बज्जिका अर्थ

विशेषण

  • प्रकाशित करना

उजागर के बुंदेली अर्थ

विशेषण, स्त्रीलिंग

  • प्रकाशित, भेद या रहस्य जो सार्वजनिक रूप से उद्घाटित हो
  • प्रकाशित, भेद या रहस्य सार्वजनिक रूप से उद्घाटित हो, स्पष्ट

उजागर के ब्रज अर्थ

उजागरा, उजागुरौ

विशेषण

  • उज्ज्वल , प्रकाशमान , चमकता हुआ

    उदाहरण
    . कहै पदमाकर उजागर गुबिंद जो पै, चूकिगे कहूँ तो एतौ रोष रागियतु है।

  • जिसका यश चारों ओर फैला हो; प्रसिद्ध , प्रख्यात
  • उज्ज्वल , प्रकाशमान , चमकता हुआ

    उदाहरण
    . कहै पदमाकर उजागर गुबिंद जो पै, चूकिगे कहूँ तो एतौ रोष रागियतु है।

  • जिसका यश चारों ओर फैला हो; प्रसिद्ध , प्रख्यात

उजागर के मगही अर्थ

विशेषण

  • स्पष्ट, प्रकट, जो साफ-साफ दीखे, प्रसिद्ध, विख्यात; रौशन

उजागर के मैथिली अर्थ

विशेषण

  • ज्योतिर्मय, द्योतित; प्रख्यात
  • जागल

Adjective

  • bright; prominent, famous, conspicuous.
  • sleepless.

उजागर के मालवी अर्थ

विशेषण

  • प्रकट, जगजाहिर प्रसिद्ध, विख्यात प्रकाशित

उजागर के तुकांत शब्द

संपूर्ण देखिए

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा