वरण

वरण के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

वरण के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • चुनब
  • धार्मिक कर्ममे प्रतिनिधि रूपमै वा भागवाही रूपमे नियोजन, जेना उपनयनमे आचार्य आ ब्रह्माक

Noun

  • chosing, selecting.
  • formal assignment to participate in a religious function.

वरण के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • selection, choice
  • marriage by choice

वरण के हिंदी अर्थ

वरन

संज्ञा, पुल्लिंग

  • किसी को पसंद करके किसी कार्य के लिये नियुक्त करना , किसी को किसी काम के लिये चुनना या मुकर्रर करना , क्रि॰ प्र॰—करना , —होना
  • मंगल कार्य के विधान में होता आदि कार्यकर्ताओं को नियत करके दान आदि से उनका सत्कार करना
  • मगल कार्य में नियत किए हुए होता आदि के सत्कारार्थ दी हुई वस्तु या दान , जैसे,—विवाह में ११ आदमियों को वरण मिला है , क्रि॰ प्र॰—देना , —पाना , —मिलना
  • कन्या के विवाह में वर को अंगीकार करने की रीति
  • पूजा , अर्चना , सत्कार
  • ढकने या लपेटने की वस्तु , आवरण , आच्छादन , वेष्ठन
  • किसी स्थान के चारों ओर धेरी हुई दीवार
  • ऊँट ९
  • वरुण वृक्ष
  • पुल , सेतु
  • धनुष की सज्जा या अलंकार (को॰)
  • इंद्र (को॰)
  • एक प्रकार का अस्र का मंत्र (को॰)
  • वृक्ष , पेड़ (को॰)
  • याचना , प्रार्थना
  • रंग, दे॰ 'वर्ण'
  • मनुष्यों के चार विभाग या वर्ण

    उदाहरण
    . जो कोइ भक्त हमारा होई । जात वरण को त्यागै सोई ।

  • चयनित व्यक्ति, वस्तु आदि
  • चुनने का काम
  • अपनी इच्छा से किया जाने वाला चयन; स्वीकार
  • अर्चन; पूजन
  • कन्या द्वारा वर का चुनाव करके विवाह संबंध सुनिश्चित करने की क्रिया
  • किसी चीज़ को ढकने या लपेटने आदि की क्रिया
  • अपनी इच्छा या रुचि से किया जाने वाला चयन, चुनाव, जैसे-उन्होंने न जाने क्यों कंटकित पथ का वरण किया, -महादेवी वर्मा
  • प्राचीन भारत में यज्ञ आदि के लिए उप युक्त ब्राह्मण चुनना और कार्य सौंपने से पहले उसका पूजन तथा सत्कार करना

संज्ञा, पुल्लिंग

  • देखिए : 'वर्ण'

    उदाहरण
    . इनकौ अंग बोहोत सुंदर और गौर वरन है, श्री स्वामिनी जी सदृश ।

वरण के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • जाति, यथा ब्राह्म, क्षत्रिय वैश्य, और शूद्र पदार्थों के लाल, काले, पीले, आदि का भेद रूप, अक्षर, व्याकरण के अनुसार आकारादि शब्द के चिन्ह या संकेत

वरण के गढ़वाली अर्थ

वरणो, वरणु, वरणू

क्रिया

  • चुनना, शादी के लिये स्वीकार करना, स्वयंवर |

verb

  • to select or to choose a bridegroom or a bride, to accept for marriage.

वरण के ब्रज अर्थ

पुल्लिंग

  • दूल्हे को पक्का करने की रीति , एक वैवाहिक रस्म; अर्चना , पूजा; आवरण , पर्दा ; वणं , जाति , रंग

वरण के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • किसी को किसी के लिए चुनना।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा