vatsnaabh meaning in hindi
वत्सनाभ के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
-
एक विष जिसे 'बछनाग' या 'बच्छनाग' भी कहते हैं, एक प्रकार का विष जो एक पहाड़ी पौधे की जड़ है, मीठा जहर
विशेष
. इसका पौधा हिमालय के कम ठंडे भागों में होता है। इसकी जड़ विशेषतः नेपाल से आती है। इसके पत्ते सँभालू के पत्तों के समान होते हैं। विष जड़ में होता है। यह विष शोधकर औषधों में दिया जाता है। शोधन के लिए जड़ के छोटे-छोटे टुकड़े काटकर तीन दिन तक गोमूत्र में भिगोते हैं। फिर छाल अलग करके लाल सरसों के तेल में भिगोए हुए कपड़े में पोटली बाँधकर रखते हैं। उपयुक्त मात्रा और युक्ति के साथ सेवन करने से यह रसायन, योगवाही, वातनाशक और त्रिदोषघ्न कहा गया है। वैद्य लोग इसे ज्वर और लकवा रोग में देते हैं। इसके प्रयोग में बड़ी सावधानी चाहिए; क्योंकि अधिक मात्रा में होने से यह विष प्राणनाशक होता है। इसके योग से मृत्युंजय रस, आनदभैरव रस, पंचवक्त्र रस आदि कई प्रसिद्ध औषधें बनती हैं। - एक वृक्ष का नाम
वत्सनाभ के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएवत्सनाभ के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएवत्सनाभ के मैथिली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- एक विष
Noun, Masculine
- aconite
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा