विभ्रम

विभ्रम के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

विभ्रम के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • भ्रमण, चक्कर, फेरा
  • चारों ओर घूमना; चक्कर; फेरा
  • भ्रम, भ्रांति, धोखा, भूल
  • भ्रांति; भ्रम
  • संदेह, संशय
  • संशय; संदेह; दुविधा; असमंजस
  • चकपकाहट, घबराहट, अस्थिरता
  • उद्विग्नता; उतावली; असत्य अनुभूति
  • स्त्रियों का हाब जिसमें वे भ्रम से उलचे पलटे भूषण वस्त्र पहन लेती हैं; तथा रह रहकर मतवाले की तरह कभी क्रोध, कभी हर्ष आदि भाव प्रकट करती हैं
  • 'यथार्थ' का विलोम
  • कांति, शोभा
  • किसी को कुछ और ही या दूसरा समझने की क्रिया या भाव
  • घमंड, अभिमान
  • तरंग, सनक, मन की लहर
  • किसी काम या बात में होनेवाला भ्रम। भ्रांति। किसी काम या बात में होनेवाला शक या संदेह; पारस्परिक व्यवहार में किसी काम या बात का अर्थ, आशय या उद्देश्य समझने में होनेवाली भूल, और का और समझना, गलत-फहमी, (मिसअन्डर स्टैंडिंग); मनोविज्ञान में, किसी विशिष्ट मानसिक विचार के कारण किसी ज्ञानेन्द्रिय के द्वारा होनेवाला ऐसा भ्रम जो प्रायः निराधार होता है, निर्मूल भ्रम, (हैल्यूसिनेशन) जैसे-अँधेरे में कोई आकृति या भूत प्रेत दिखाई देना; साहित्य में, संयोग शृंगार के प्रसंग में स्त्रियों का एक हाव जिसमें वे प्रियतम का आगमन सुनकर अथवा उससे मिलने के लिए जाने के समय उतावली और उत्सुकता के कारण कुछ उलटे-पुलटे गहने-कपड़े पहन लेती हैं; घबराहट, विकलता, ८. शोभा
  • विक्षोभ, उद्वेग
  • चारों ओर घूमना, चक्कर लगाना, भ्रमण

विभ्रम के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

विभ्रम के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

विभ्रम के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • delusion, confusion, flurry
  • restlessness, unsteadiness
  • amorous gestures or action of any kind

विभ्रम के ब्रज अर्थ

पुल्लिंग

  • चक्कर , भ्रमण ; संदेह , घबराहट ; एक हाव जिसमें स्त्री उल्टेपुल्टे वस्त्राभूषण पहन कर विचित्र भाव प्रकट करती है

    उदाहरण
    . कानन कुंडल स्रवन विभ्रम कुमुद निसि सकुचाइ।

विभ्रम के मैथिली अर्थ

  • सम्भम, हड़बड़ी
  • भ्रान्ति, भटकब
  • perplexity.
  • illusion, confusion.

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा