vishvakarmaa meaning in hindi
विश्वकर्मा के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- समस्त संसार की रचना करने वाला, विश्व का स्वामी, ईश्वर
 - ब्रह्मा
 - सूर्य
 - 
                                                                        एक प्रसिद्ध आचार्य अथवा देवता जो सब प्रकार के शिल्पशास्त्र के आविष्कर्ता और सर्वश्रेष्ठ ज्ञाता माने जाते हैं
                                                                                
विशेष
. पुराणनुसार ये आठ वसुओं में से नामक वसु के पुत्र थे और देवताओं के लिए विमान तथा प्रासाद आदि बनाया करते थे। आग्नेयास्त्र इन्हीं का बनाया हुआ माना जाता है। महाभारत में ये सर्वश्रेष्ठ शिल्पी और अमर कहे गए हैं। रामायण के अनुसार इन्होंने राक्षसों के लिए लंका बनाई थी। वेदों में ये सर्वदर्शी, सर्वनियंता और विश्वज्ञ कहे गए हैं। वेदों में कहीं-कहीं 'विश्वकर्मा' शब्द इंद्र सूर्य, प्रजापति, विष्णु आदि के अर्थ में भी आया है। महाभारत के अनुसार इनकी माता का नाम लावण्यमयी था और सूर्य की पत्नी संज्ञा इन्हीं की कन्या थी। कहते हैं, जब सूर्य के प्रखर ताप को संज्ञा न सह सकी, तब इन्होंने उसका आठवाँ अंश काट लिया और उससे सुदर्शन चक्र, त्रिशूल आदि बनाकर देवताओं में बाँटे। सृष्टि की रचना करने के कारण ये प्रजापति और त्वष्टा भी कहे जाते हैं। भाद्रपद की संक्राति को इनकी पूजा हुआ करती है। - शिव का नाम
 - चरक के अनुसार शरीर में की चेतना नामक धातु
 - सूर्य की सात किरणों में से एक किरण
 - एक मुनि का नाम
 - बढ़ई
 - भवन-निर्माण का काम करने वाला शिल्पी, मेमार, राज
 - लोहार
 - एक परिमाण, एक माप
 
विश्वकर्मा के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएविश्वकर्मा के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएविश्वकर्मा के ब्रज अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- 
                                                                        देवताओं का शिल्पी
                                                                                
उदाहरण
. तैसोई विश्वकर्मा सुघर अद्भुत मनि मानिक खचित। 
विश्वकर्मा के मैथिली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- स्वर्ग के वास्तुकार, एक पौराणिक शिल्पी
 
Noun, Masculine
- a mythical architect
 
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा