छूत

छूत के अर्थ :

  • स्रोत - हिंदी
  • अथवा - छोत

छूत के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • छूने का भाव , स्पर्श , संसर्ग , छुवाव
  • ऐसा निषिद्ध संसर्ग जिससे रोग आदि का संचार होता है, गंदी अशुचि या रोगसंचारक वस्तु का स्पर्श , अस्पृश्य का संसर्ग , जैसे,—(क) बहुत से रोग छुत से फैलते हैं , (ख) शीतला में लोग छूत बचाते हैं

    उदाहरण
    . उसे छूत की बीमारी है ।

  • अशुचि वस्तु के छूने का दोष या दूषण जैसे,—इस बरतन में कौन सी छूत लगी है ?
  • (अंधविश्वास) किसी व्यक्ति पर पड़ने वाली भूत-प्रेत की छाया; भूत आदि लगने का बुरा प्रभाव
  • अपवित्र वस्तु छूने का दोष

    उदाहरण
    . उसे छूत लग गई है ।

  • भूत-प्रेत आदि के कारण होनेवाला शारीरिक कष्ट

छूत से संबंधित मुहावरे

  • छूत उतारना

    अशुचि स्पर्श का दोष दूर होना

  • छूत झाड़ना

    दे खिएः 'छूत उतारना', भूत प्रेत की छाया का प्रभाव मंत्र से दूर करना

छूत के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • contagion: contamination

छूत के अंगिका अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • स्पर्श, संसर्ग अस्पृष्य का संसर्ग, छू जाने का भाव, भूत प्रेत का साया

छूत के अवधी अर्थ

छोत

संज्ञा

  • गू या गोबर का उतना ढेर जो एक मनुष्य या पशु का हगा हो

छूत के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • छू जाने का भाव, स्पर्श. 2. स्पर्श से एक का रोग दूसरे को होना. 3. स्पर्श दोष

छूत के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • अशोच, सूतक, नातक या मासिक धर्म में होने वाली स्थिति, रजस्वला की स्थिति; संक्रामक रोग की अस्पय॑ता, दे०-छूत भी

छूत के गढ़वाली अर्थ

  • दे० छूत

छूत के बुंदेली अर्थ

छोत

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • छूत

विशेषण, स्त्रीलिंग

  • बुरी या घृणित स्त्री के लिए एक गाली

छूत के ब्रज अर्थ

छोत

स्त्रीलिंग

  • छूने का भाव , स्पर्श ; स्पर्श दोष ; संसर्ग से एक का रोग दूसरे को लगना

छूत के मालवी अर्थ

छोत

विशेषण

  • छूत की बीमारी।

संज्ञा, पुल्लिंग, स्त्रीलिंग

  • चौथ माता, लोकदेवी बच्चों के गले में पहनाया जाने वाला आभूषण का टोटका, छुआछूत।

अन्य भारतीय भाषाओं में छूत के समान शब्द

पंजाबी अर्थ :

छूत - ਛੂਤ

भित्त - ਭਿੱਤ

गुजराती अर्थ :

छूट - છૂટ

अपवित्र वस्तुने स्पर्शवाथी लागतो दोष - અપવિત્ર વસ્તુને સ્પર્શવાથી લાગતો દોષ

उर्दू अर्थ :

आलूदगी - آلودگی

नजासत - نجاست

कोंकणी अर्थ :

आफड

वशाचे

भष्ट

बादता तसली

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा