dauraa meaning in hindi
दौरा के हिंदी अर्थ
अरबी ; संज्ञा, पुल्लिंग
- चारो ओर घूमने की क्रिया , चक्कर , भ्रमण , क्रि॰ प्र॰—करना
- किसी अफ़सर की जाँच-पड़ताल संबंधी यात्रा; गश्त, फेरा , भमण , इधर उधर जाने या घूमने की क्रिया
- अफसर का अपने इलाके में जाँच परताल या देखभाल के लिये घूमना , निरीक्षण के लिये भ्रमण , समय-समय पर होने वाला आगमन क्रि॰ प्र॰—करना
- ऐसा आना जाना जो समय समय पर होता रहता है , सामयिक आगमन , फेरा , जैसे,—डाकुओं के दौरे अब इधर फिर होने लगे हैं
- बार बार होनेवाली बात का किसी बार होना , ऐसी बात का प्रकट होना जो समय समय पर होती रहती है
- किसी ऐसे रोग का लक्षण प्रकट होना जो समय समय पर होता हो , आवर्तन , जैसे, मिरगी का दौरा , पागलपन का दौरा
-
पूर्व सूचना के बगैर किसी (गंभीर) रोग के अचानक उत्पन्न होने की क्रिया
उदाहरण
. उसे मिर्गी का दौरा पड़ता है ।
संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग
-
बाँस की फट्टियों, कास, मूँज, बेंत आदि का बना हुआ टोकरा
उदाहरण
. दौरे में फल रखे हुए हैं ।
दौरा के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएदौरा के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएदौरा से संबंधित मुहावरे
दौरा के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- a tour
- fit
दौरा के अवधी अर्थ
दउरा
संज्ञा
- टोकरा
दौरा के कन्नौजी अर्थ
दउरा
संज्ञा, पुल्लिंग
- दौरा, इधर-उधर आना-जाना 2. बेहोश हो जाना, एक प्रकार की बीमारी
दौरा के बज्जिका अर्थ
दउरा
संज्ञा
- बांस की कमाचिओं का बना टोकटा
दौरा के बुंदेली अर्थ
दौआ
संज्ञा, पुल्लिंग
- दे. दौड़ा, मिरगी आदि मानसिक रोगों का आकस्मिक आघात
दौरा के भोजपुरी अर्थ
दउरा
संज्ञा, पुल्लिंग
-
बाँस की कमचियों का बना बड़ा टोकरा;
उदाहरण
. दउरा में मिठाई आवेला।
Noun, Masculine
- basket woven with bamboo splints.
दौरा के मगही अर्थ
दउरा
देशज ; संज्ञा
- बाँस या गूंज या टोकरा; दो ओर रस्सियों से बंधा बरतन जिससे सिंचाई के लिए पानी उलीचा जाता है, सैर
अरबी
- अफसरों, अधिकारियों आदि की यात्रा; काम के सिलसिले में की गई यात्रा; घुमक्कड़ न्यायालय या न्यायिक अधिकारी; (अ) सेशन तथा दौरा जज, दौरा सुपुर्द, रोग आदि के उपटने या होने की स्थिति यथा: बुखार के दौरा
दौरा के मैथिली अर्थ
संज्ञा
- पथिआ
Noun
- basket.
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा