Dhab meaning in hindi
ढब के हिंदी अर्थ
संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग
-
क्रियाप्रणाली , ढंग , रीति , तौर तरीका , जैसे, काम करने का ढब
उदाहरण
. ताकन को ढब नाहिं तकन की गति है न्यारी । - प्रकार , भाँति , तरह , किस्म , जैसे,— वह न जाने किस ढब का आदमी है
- रचना- प्रकार , बनावट , गढ़न , ढाँचा , जैसे,— वह गिलास और ही ढब का है
- अभिप्रायसाधन का मार्ग , युक्ति , उपाय , तदबीर , जैसे,— किसी ढब से रुपया निकालना चाहिए
- गुण और स्वभाव , प्रकृति , आदत , बान , टेव
- गढ़ने के बाद प्राप्त होने वाला रूप
- एक ही तरह की अथवा एक ही मूल से उत्पन्न वस्तुओं, जीवों आदि का ऐसा वर्ग जो उसे दूसरी वस्तुओं या जीवों से अलग करता हो
- सामाजिक संबंधों में औरों के साथ किया जाने वाला आचरण
- व्यवहार की वह प्रकृति जो लगातार दोहराव से प्राप्त होती है
- व्यक्ति या वस्तु में सदा प्रायः एक-सा बना रहने वाला मूल या मुख्य गुण
- काम आदि करने की बँधी हुई शैली
- वह कार्य या प्रयत्न जिससे अभीष्ट तक पहुँचा जाए
- कोई काम ठीक प्रकार से संपादित करने की क्रिया-प्रणाली या रीति
- ठीक प्रकार से कोई काम संपादित करने का गुण या योग्यता, पद-ढब का = (व्यक्ति) जो ठीक प्रकार से काम करता हो, जैसे कोई ढब का नौकर मिले तो रख लिया जायगा,
ढब के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएढब के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएढब के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएढब से संबंधित मुहावरे
ढब के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- manner, ways, conduct
- fashion
ढब के अवधी अर्थ
संज्ञा
- तरीका, हुनर
ढब के कुमाउँनी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- दे० - ढप
ढब के गढ़वाली अर्थ
ढबणो
संज्ञा, पुल्लिंग
- आदत, स्वभाव, अभ्यास
Noun, Masculine
- habit, nature.
ढब के बुंदेली अर्थ
विशेषण, स्त्रीलिंग
- आदत, कायदा, जुएँ में दोहरी चाल चलना,
ढब के ब्रज अर्थ
पुल्लिंग
- तौर-तरीका ; गुण , योग्यता ; बनावट ; उपाय ; स्वभाव ; आदत
ढब के मगही अर्थ
हिंदी ; संज्ञा
- ढंग, तौर; स्वभाव, आदत, बान; गढ़न, बनावा, ढाँचा ; युक्ति
ढब के मैथिली अर्थ
संज्ञा
- "आकृति, स्वरूप, संरचना
Noun
- shape, form, style, fashion.
ढब के हरियाणवी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- विधि, तरीका- देक्खो ऊँट कींह ढब बैट्ठेगा?
- परिचय, संबंध-परदेस मैं ढब लिकडू-यावै तै के कहणे
अव्यय
-
ओर। की तरफ
उदाहरण
. पर तिरिया अर पर धन की ढब नहीं लखाणा चाहिए। (लचं.)
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा