दीया

दीया के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत
  • अथवा - दीआ, दिया, दिआ

दीया के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • उजाले के लिए जलाई हुई बत्ती, जलती हुई बत्ती, चिराग़

    विशेष
    . पहले जो लोग दीवाला निकालते थे वे टाट उलटकर उसपर एक चौमुखा दीया जलाकर रख देते थे और काम धाम बंद कर देते थे।

    उदाहरण
    . करव प्रकट रूप शिव राती। नहिं कछु चहिअ दिआ धृत दाई। . दिया मँदिर निसि करै अँजोरा। दिया नाहिं घर मूसहिं चोरा।

  • वह बर्तन जिसमें तेल भरकर जलाने के लिए बत्ती डाली जाती है, बत्ती जलाने का बर्तन, दिवली, दियली

    विशेष
    . दीए प्रायः मिट्टी के बनते हैं।

दीया के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

दीया से संबंधित मुहावरे

दीया के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a lamp, an earthen lamp
  • see दिया

दीया के अंगिका अर्थ

  • वह बत्ती जो प्रकाश के लिए जलाई जाती हो, दीपक

  • वह पात्र जिसमें तेल डालकर बत्ती जलाई जाती है, दीपक

दीया के अवधी अर्थ

दिआ, दिया

  • दीपक, देखिए : 'दिअना'

दीया के कन्नौजी अर्थ

दीया के गढ़वाली अर्थ

दिया

दीया के बघेली अर्थ

दिया

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • प्रकाश हेतु मिटटी का बर्तन, दीपक

दीया के बुंदेली अर्थ

दिया, दिआ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • देखिए : 'दीपक'

दीया के मगही अर्थ

दीआ, दिया

संज्ञा

  • मिट्टी का दीपक, दीप, चिराग़
  • टीन, लोहा आदि का बंद पात्र जिसमें बत्ती डालकर प्रकाश के लिए जलाते हैं
  • एक प्रकार की सफे़द चींटी, दीमक

दीया के मैथिली अर्थ

दिआ, देआ

संज्ञा

  • दीपक

संज्ञा

  • द्वारा, मारफ़त

Noun

  • lamp

Noun

  • via, through.

    उदाहरण
    . चपरासी दिआ पोथी पठाउ

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा