Dolanaa meaning in hindi
डोलना के हिंदी अर्थ
संस्कृत ; अकर्मक क्रिया
-
चलायमान होना, गति में होना, हिलना
उदाहरण
. मँद मंद मैगल मतंग लौ चलेई भले भुजन समेत भुज भूषन डुलत जात। -
मन का चंचल होना
उदाहरण
. राधा की सुन्दरता देखकर मोहन का मन डोल गया । - इधर-उधर घूमना
- अपने स्थान पर कुछ इधर-उधर होना
- चलना-फिरना
- दोलित होना, डिग जाना, लड़खड़ाना
-
चलना, फिरना, टहलना
उदाहरण
. जाहि बन केओ न डोल रे । ताहि बन पिया हसि बोल रे । . चौपाए चारों ओर डोल रहे हैं। . भक्तबिरह कातर करुनाभय, डोलत पाछैं लागे । -
चला जाना, हटना, दूर होना
उदाहरण
. वह ऐसा अकड़कर माँगता है कि डुलाने से नहीं डोलता। - चला जाना; दूर होना; चलना-फिरना; टहलना
-
(चित्त) विचलित होना , (चित्त का) दृढ़ न रह जाना , (चित्त का) किसी बात पर) जमा न रहना , डिगना
उदाहरण
. मर्म बचन जब सीता बोला । हरि प्रेरित लछिमन मन डोला । . बटु करि कोटि कुतर्क जथारुचि बोलई । अचल सुता मनु अचल बयारि कि डोलई ?—तुलसी (शब्द॰) । - (लाक्षणिक) मन का चंचल या अस्थिर होना; विचलित होना; किसी बात पर दृढ़ न रहना
- अस्थिर होना
- विचलित होना
-
किसी चीज का इधर-उधर आना-जाना या हिलना
उदाहरण
. भूकंप से पृथ्वी का डोलना। - अपने स्थान पर कुछ इधर-उधर होना
- लटकती हुई चीज का इधर से उधर और उधर से इधर आते-जाते रहना, जैसे घड़ी के लंगर का डोलना
संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग
- देखिए : 'डोला'
हिंदी ; सकर्मक क्रिया
- हिलाना, चलाना, गति में रखना, जैसे- पंखा डोलना
- हटाना, दूर करना, भगाना
- किसी रचना को सुडौल बनाना
- डोल या बनावट का ढंग निकालना
डोलना के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएडोलना के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएडोलना के हरियाणवी अर्थ
डोळणा
- डुलाना, पंखा झलना
- भेजना, (दे. खँधाणा)
- दोलायमान होना
- व्यर्थ में घूमना
- घुमक्कड़
- दे. हाँढणा
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा