घातक

घातक के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

घातक के कन्नौजी अर्थ

विशेषण

  • मारने वाला. 2. हानिकारक

घातक के अँग्रेज़ी अर्थ

Adjective

  • lethal
  • fatal
  • ruinous

Noun, Masculine

  • a killer
  • murderer

घातक के हिंदी अर्थ

विशेषण

  • घात करने वाला, प्रहार करने वाला

    उदाहरण
    . बढ़ती हुई घातक वृत्ति मनुष्य को पशु से भी बदतर बनाती जा रही है।

  • मार डालने वाला, क़त्ल करने वाला, वध करने वाला, हत्यारा, हिंसक

    उदाहरण
    . घातक व्यक्ति समाज के लिए अभिशाप है।

  • भारी नुकसान पहुँचाने वाला, हानिकर

संज्ञा, पुल्लिंग

  • घात करने वाला व्यक्ति
  • जल्लाद, वधिक
  • फलित ज्योतिष में वह योग जिसका फल किसी की मृत्यु हो

    उदाहरण
    . लड़के के कुंडली में घातक योग है अतः आप अपनी लड़की का विवाह इनसे न करिए।

  • शत्रु, दुश्मन

घातक के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

घातक के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • हत्यारा, शत्रु

घातक के अवधी अर्थ

विशेषण

  • मारनेवाला, हानिकारक

घातक के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • हत्यारा

घातक के ब्रज अर्थ

घातुक

विशेषण

  • हत्यारा , वध करने वाला

    उदाहरण
    . चातक घातक त्यों ही तू हू कान फोरि ले। ८४/८८

घातक के मैथिली अर्थ

विशेषण

  • प्राणनाशक, प्राणान्तकारी

Adjective

  • fatal, ruinous.

अन्य भारतीय भाषाओं में घातक के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

मुहलिक - مہلک

मुज़िर - مضر

पंजाबी अर्थ :

मारू - ਮਾਰੂ

घातक - ਘਾਤਕ

गुजराती अर्थ :

घातक - ઘાતક

कोंकणी अर्थ :

घातक

लुक्सान करपी

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा