जोड़ना

जोड़ना के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

जोड़ना के हिंदी अर्थ

सकर्मक क्रिया

  • दो वस्तुओं को सीकर, मिलाकर, चिपकाकर अथवा इसी प्रकार के किसी और उपाय से एक करना, दो चीजों को मजबूती से एक करना, जैसे, लंबाई बढ़ाने के लिये कागज या कपड़ा जोड़ना
  • किसी टुटी हुई चीज के टुकड़ों को मिला कर एक करना
  • द्रव्य या सामग्री को क्रम से रखना, लगाना या स्थापित करना, जैसे, अक्षर जोड़ना, इंट या पत्थर जोड़ना
  • एकत्र करना, इकट्ठा करना, संग्रह करना, जैसे, रुपए जोड़ना, कुनबा जोड़ना, सामग्री जोड़ना
  • कई संख्याओं का योगफल निकालना, मीजान लगाना
  • वाक्यों या पदों आदि की योजना करना, वर्णन प्रस्तुत करना, जैसे, कहानी जोड़ना, कविता जोड़ना, बात जोड़ना तूमार या तूफान जोड़ना (= झूठा दोषारोपण करना)
  • प्रज्वलित करना, जलाना, जैसे, आग जोडना, दीआ जोड़ना
  • संबंध स्थापित करना
  • संबंध करना, संबंध उत्पन्न करना, जैसे, दोस्ती जोड़ना, †
  • जोतना, संयो॰ क्रि॰—देना

जोड़ना के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

जोड़ना के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

जोड़ना के हरियाणवी अर्थ

जोड़णा, जोड़ना

सकर्मक क्रिया

  • दो वस्तुओं को आपस में मिलाना, खंडित वस्तु को जोड़ना
  • इकट्ठा करना
  • जलाना, प्रज्वलित करना

    उदाहरण
    . हे! दीवा जोड़ण का बखत होग्या

  • संबंध स्थापित करना
  • वस्तुओं को व्यवस्था से रखना
  • बात को बढ़ा-चढ़ाकर कहना, तिल का ताड़ बनाना
  • लोगों को एकत्रित करना
  • जोतना
  • धन जोड़ना
  • योग करना

सकर्मक क्रिया

  • दे. जोड़णा

अन्य भारतीय भाषाओं में जोड़ना के समान शब्द

पंजाबी अर्थ :

जोड़ना - ਜੋੜਨਾ

चेवणा - ਚੇਵਣਾ

मिलाणा - ਮਿਲਾਣਾ

गुजराती अर्थ :

जोडवुं - જોડવું

सांधवुं - સાંધવું

उमेरवुं - ઉમેરવું

सरवाळो करवो - સરવાળો કરવો

उर्दू अर्थ :

जोड़ना - جوڑنا

मीज़ान - میزان

जमा - جمع

कोंकणी अर्थ :

जोडप

वाडवप

बेरीज

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा