पाठ

पाठ के अर्थ :

पाठ के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • पढने की क्रिया या भाव, वाचन, पढ़ाई
  • किसी पुस्तक विशेषतः धर्मपुस्तक को नियमपूर्वक पढ़ने की क्रिया या भाव , जैसे, वेदपाठ, स्तोत्रपाठ
  • बह्ययज्ञ, वेदाध्ययन, वेदपाठ
  • जो कुछ पढ़ा या पढ़ाया जाय , पढ़ने या पढ़ाने का विषय
  • उक्त विषय का उतना अंग जो एक दिन में या एक बार पढ़ा जाय , सबक , संथा , क्रि॰ प्र॰—देना , —पढना , —पाना
  • शब्दों या वाक्यों का क्रम या योजना , जैसे,—अमुक पुस्तक में इस दोहे का यह पाठ है , यो॰— पाठभेद , पाठांतर
  • किसी पाठ्य-पुस्तक का वह अंश जो किसी एक विषय से संबंधित हो; किसी विषय का वह अंश जो एक बार में पढ़ा या पढ़ाया जाए; अध्याय
  • पाटी; सबक
  • किसी धर्म ग्रंथ के नियमित रूप से पढ़ने की क्रिया; वेदपाठ

हिंदी ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • जवान गाय, भैंस या बकरी

पाठ के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

पाठ से संबंधित मुहावरे

  • उलटा पाठ पढ़ाना

    कुछ का कुछ समझा देना, असलियत के विरुद्ध विश्वास करा देना, बहका देना

  • पाठ पढ़ाना

    कुछ सीखना, विशेषतः कोई बुरी बात , जैसे,—आजकल ये जुए का पाठ पढ़ रहे हैं

पाठ के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a lesson
  • text
  • recital/recitation
  • reading, study

पाठ के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पढ़ने की क्रिया, किसी पुस्तक का वह अंश जो एक बार पढ़ाया जाय

पाठ के अवधी अर्थ

पाठि

संज्ञा, पुल्लिंग

  • (पुस्तक का) पाठ

पाठ के कन्नौजी अर्थ

अरबी ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • पार्ट, हिस्सा, भाग

पाठ के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पढ़ने की क्रिया या भाव, वेद पाठ, पढ़ने का विषय; पाठ, शिक्षा, पुस्तक का एक अध्याय

पाठ के गढ़वाली अर्थ

पाठ'

संज्ञा, पुल्लिंग

  • देवी देवताओं की पूजा में उससे सम्बन्धी पुस्तक को पढना, स्मृतिगान, पोथी को पढ़वाना
  • पढ़ने की क्रिया या भाव, पुस्तक का अध्याय, भाग, खण्ड; पढ़ाई

Noun, Masculine

  • recitation of the text from sacred books inpraise of gods & goddesses.
  • study, chapter, lesson.

पाठ के बघेली अर्थ

  • (सं.पु.)
  • अपने गाँव से दक्षिण के गाँव, पारायण

पाठ के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • वाचन की क्रिया, धर्म-ग्रन्थों का संकल्पित या नैमित्तिक पारायण,पढ़ाया गया अंश, एक विषय पर लिखा गया अंश, नाटक में किसी पात्र का अभिनय वचन

पाठ के ब्रज अर्थ

पुल्लिंग

  • पढ़ने की क्रिया या भाव ; परिच्छेद ; किसी धार्मिक पुस्तक का नित्य नियम पूर्वक पढ़ना

पाठ के मगही अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा

  • सबक, पढ़ने की क्रिया; सस्वर पढ़ना; धार्मिक ग्रंथ, मंत्र आदि का उच्चारण, पारायण; पुस्तक या ग्रंथ का खंड या भाग

पाठ के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • पढ़नाइ
  • पूजाक एक अङ्ग रूपमे धार्मिक ग्रन्थक वा स्तोत्रादिक वाचन
  • सबक, अध्ययनमे अभ्यासार्थ देल गेल मात्रा
  • ग्रन्थक मूल अंश
  • पाठ्य ग्रन्थक भाग जे एक तोड़मे पढ़ल जाए
  • मूल रचना/कथाक वैकल्पिक रूप
  • पान उपजएबाक भीड़

Noun

  • reading, recitation.
  • reading out/reciting a scripture in prayer.
  • lesson, task.
  • text.
  • lesson.
  • version.
  • mound/high level land for growing pan.

पाठ के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • अध्याय।

क्रिया

  • कण्ठस्थ करना, बारबार दुहराना, पढ़ना।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा