sa.nbhaalanaa meaning in hindi
सँभालना के हिंदी अर्थ
सकर्मक क्रिया
-
भार को उपर ठहराना, बोझ ऊपर रखे रहना, भार ऊपर ले सकना, भार उठाना
उदाहरण
. इतना भारी बोझ कैसे सँभालोगे। -
रोक या पकड़ में रखना, इस प्रकार थामे रहना कि छूटने या भागने न पाए, रोके रहना, क़ाबू में रखना
उदाहरण
. सँभालो, नहीं तो छूटकर भाग जाएगा। -
किसी वस्तु को अपनी जगह से हटने, गिरने पड़ने, खिसकने आदि से रोकना, यथास्थान रखना, च्चुत न होने देना, थामना
उदाहरण
. टोपी सँभाल के रखो वर्ना उड़ जाएगी। -
गिरने पड़ने से रोकने के लिए सहारा देना, गिरने से बचाना
उदाहरण
. मैंने सँभाल लिया, नहीं तो वह गिर पड़ता। -
रक्षा करना, हिफ़ाज़त करना, नष्ट होने या खो जाने से बचाना
उदाहरण
. इस पुस्तक को बहुत सँभालकर रखना। -
बुरी दशा को प्राप्त होने से बचाना, बिगड़ी दशा में सहायता करना, ख़राबी से बचाना, उद्धार करना
उदाहरण
. उसने बड़े बुरे दिनों में सँभाला है। -
पालन-पोषण करना, परवरिश करना
उदाहरण
. राम को छोटी उम्र में ही घर सँभालना पड़ रहा है। -
किसी व्यक्ति या वस्तु आदि का ध्यान रखना, देख-रेख करना, निगरानी करना
उदाहरण
. मेरी बहू अब नौकरी छोड़कर बच्चों तथा घर को सँभालती है। -
प्रबंध करना, इंतिज़ाम करना, व्यवस्था करना
उदाहरण
. वह स्कूल सँभालता है। -
निर्वाह करना किसी कार्य का भार अपने ऊपर लेना, चलाना
उदाहरण
. उसका ख़र्च हम नहीं सँभाल सकते। -
दशा बिगड़ने से बचाना, रोग, व्याधि, आपत्ति इत्यादि की रोक करना
उदाहरण
. बीमारी बढ़ जाने पर सँभालना कठिन हो जाता है। -
कोई वस्तु ठीक-ठीक है, इसका इतमीनान कर लेना, सहेजना
उदाहरण
. देखो ये 1000 रुपए हैं, इन्हें सँभालो। . अपने कपड़े सँभालो। -
किसी मनोवेग को रोकना, जोश थमना
उदाहरण
. उसकी कड़ी बातें सुनकर मैं अपने को सँभाल न सका। -
स्मरण करना, याद करना
उदाहरण
. तुम बीती बातों को सँभालकर रके हुए हो।
सँभालना के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिए
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा