sa.nbhalanaa meaning in hindi
सँभलना के हिंदी अर्थ
अकर्मक क्रिया
- किसी बोझ आदि का ऊपर लदा रह सकना, पकड़ में रहना, थामा जा सकना, जैसे,— यह वोझ तुमसे नहीं सँभलेगा
- किसी सहारे पर रुका रह सकना, आधार पर ठहरा रहना, जैसे,—इस खंभे पर यह पत्थर नहीं सँभलेगा
- होशियार होना, सचेत होना, सावधान होना, जैसे,—इन ठगों के बीच सँभल कर रहना
- चोट या हानि से बचाव करना, गिरने पड़ने से रुकना, जैसे,—वह गिरते गिरते सँभल गया
- बुरी दशा को फिर सुधार लेना, जैसे,—इस रोजगार में इतना घाटा उठाओगे कि सँभलना कठिन होगा
- कार्य का भार उठाया जाना, निर्वाह संभव होना, जैसे,—हमसे इतना खर्च नहीं सँभलेगा
- स्वस्थता प्राप्त करना, आरोग्य लाभ करना, चंगा होना, जैसे,—बीमारी तो बहुत कड़ी पाई, पर अब सँभल रहे हैं
सँभलना के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिए
सूचनार्थ : औपचारिक आरंभ से पूर्व यह हिन्दवी डिक्शनरी का बीटा वर्ज़न है। इस पर अंतिम रूप से काम जारी है। इसमें किसी भी विसंगति के संदर्भ में हमें dictionary@hindwi.org पर सूचित कीजिए या सुझाव दीजिए।
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा