संक्रांति

संक्रांति के अर्थ : हिंदी , गढ़वाली , ब्रज , मैथिली

  • स्रोत - संस्कृत

संक्रांति के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • सूर्य का एक राशि से दूसरी में प्रवेश करने का समय, वह समय जब सूर्य एक राशि पार करके दूसरी राशि में पहुँचता है

    विशेष
    . प्राय: सूर्य एक राशि में 30 दिन तक रहता है। जब वह एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में जाता है, तब उसे संक्रांति कहते हैं। वास्तव में संक्रांति काल वही होता है जब सूर्य दो राशियों की ठीक सीमा पर या बीच में होता है। यह संक्रांति काल बहुत थोड़ा होता है। पुराणानुसार यह काल बहुत पुनीत माना जाता है और इस समय लोग स्नान, दान, पूजन इत्यादि करते हैं। इस समय का किया हुआ शुभ कार्य बहुत पुण्यजनक माना जाता है।

    उदाहरण
    . कुछ तिथिपत्रों में महीने का आरंभ संक्रांति से होता है।

  • वह दिन जिसमें सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में जाता है

    उदाहरण
    . मकर संक्रांति पर हिंदू त्योहार मनाते हैं।

  • एक राशि से दूसरी राशि में गमन
  • संगमन, मेल
  • एक बिंदु से दूसरे बिंदु तक का मार्ग
  • हस्तांतरण
  • प्रतिबिंब
  • अंकन, चित्रण
  • विद्या दान की शक्ति

संक्रांति के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

संक्रांति के गढ़वाली अर्थ

संकरांति

  • संक्रान्त, संक्रमण काल, सौर मंडल के ग्रहों का एक राशि से दूसरी में जाने का समय या क्रिया जिसके आधार पर वर्ष के 12 महीनों का निर्धारण होता है; सौर मास का प्रथम दिन, संक्रान्त
  • transitional period, the entering of the sun planet into a new sign of the zodiac; first day of solar month.

संक्रांति के ब्रज अर्थ

  • सूर्य का एक राशि से दूसरी राशि पर गमन

संक्रांति के मैथिली अर्थ

सँकराँति, सङ्क्रान्ति

संज्ञा

  • वह समय जब सूर्य एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करता है
  • सूर्य की एक राशि से निकलकर दूसरी में प्रवेश करने की क्रिया
  • वह दिन जिसमें सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में जाता है

Noun

  • sun's entering into a new sign.

सूचनार्थ : औपचारिक आरंभ से पूर्व यह हिन्दवी डिक्शनरी का बीटा वर्ज़न है। इस पर अंतिम रूप से काम जारी है। इसमें किसी भी विसंगति के संदर्भ में हमें dictionary@hindwi.org पर सूचित कीजिए या सुझाव दीजिए।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा