sarso.n meaning in braj
सरसों के ब्रज अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- राई, तिलहन
सरसों के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Feminine
- mustard seed or plant
सरसों के हिंदी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
-
एक धान्य या पौधा जिसके गोल-गोल छोटे बीजों से तेल निकलता है, एक तिलहन
विशेष
. भारत के प्रायः सभी प्रांतों में इसकी खेती की जाती है। इसका डंठल दो-तीन हाथ ऊँचा होता है। पत्ते हरे और कटे किनारे वाले होते हैं। ये चिकने होते और डंठी से सटे रहते हैं। फलियाँ दो तीन अंगुल लंबी और गोल होती हैं जिनमें महीन बीज के दाने भरे होते हैं। कार्तिक में इसे गेहूँ के साथ तथा अलग भी इसे बोते हैं। माघ तक यह तैयार हो जाता है। सरसों दो प्रकार की होती है—लाल और पीली या सफे़द। इसे लोग मसाले के काम में भी लाते हैं। इसका तेल, जो कडुवा तेल कहलाता है, नित्य के व्यवहार में आता है। इसके पत्तों का साग बनता है।उदाहरण
. फूली हुई सरसों के खेत मन को लुभा रहे थे। - सरसों के दानों को पेरकर निकाला गया तेल
सरसों के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएसरसों के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएसरसों के अंगिका अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- एक प्रकार का तिलहन
सरसों के कन्नौजी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- पीले रंग का तिलहन का पौधा और उसके दाने
सरसों के मगही अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- एक पौधा जिसके गोल छोटे दानों से तेल निकाला जाता है
सरसों के मालवी अर्थ
सरसूँ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- एक पौधा जिसके बीजों का तेल निकलता है
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा