सटा

सटा के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

सटा के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • mane
  • thickened locks of hair

Adjective

  • see सटना

सटा के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • चूड़ा, शिखा, चुटिया, चोटी

    उदाहरण
    . हिंदुओं में सटा रखने की परंपरा है।

  • साधु-संतों के सिर के लंबे-उलझे बाल या जटा

    उदाहरण
    . गंगाजी के तट पर बैठे साधु की सटाएँ बहुत लंबी थीं।

  • केशपाश, वेणी, जूड़ा
  • घोड़े या शेर के कंधे पर के बाल, अयाल, केशर
  • शूकर या सुअर के बाल
  • कलँगी, जैसे मोर की कलँगी
  • कबरी
  • (लाक्षणिक) द्युति, दीप्ति, चमक
  • बाहुल्य, बहुलता, बहुसंख्या

विशेषण

  • जो जुड़ा, सटा या लगा हुआ हो, जो बहुत निकट हो, मिला हुआ
  • अंतरहीन
  • संलग्न
  • अपृथक
  • छूता हुआ

सटा के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

सटा के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

सटा के ब्रज अर्थ

सकर्मक क्रिया

  • चिपकाना, जोड़ना, मिलाना
  • संभोग करना
  • मारपीट करना

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • शिखा, जटा

    उदाहरण
    . इंद्र की अटा लो नरसिंह की सटा लों मारतंड की छटा लौ छटा छहरै प्रताप की।

  • विस्तार, फैलाव

    उदाहरण
    . बैन सुधा से सुधा सी हंसी बमुधा में सटा करती हैं।

  • घोड़े या शेर की गर्दन पर के बाल

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा