सिंह

सिंह के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

सिंह के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • बिल्ली की जाति का सबसे बलवान पराक्रमी और भव्य जंगली जंतु जिसके नर वर्ग की गरदन पर बड़े-बड़े बाल या केसर होते हैं, शेर बबर, केशरी, मृगेंद्र

    विशेष
    . यह जंतु अब संसार में बहुत कम स्थानों में रह गया हैं । भारतवर्ष के जंगलों में किसी समय सर्वत्र सिंह पाए जाते थे, पर अब कहीं नहीं रह गए हैं । केवल गुजरात या काठियावाड़ की ओर कभी कभी दिखाई पड़ जाते हैं। उत्तरी भारत में अंतिम सिंह सन् 1839 में दिखाई पड़ा था। आजकल सिंह केवल अफ्रीका के जंगलों में मिलते हैं। यह जंगल का राजा माना जाता है।

  • ज्योतिष में मेष आदि आदि बारह राशियों में से पाँचवीं राशि

    विशेष
    . इस राशि के अंतर्गत मघा, पूर्वा फाल्गुनी और उत्तरा फाल्गुनी के प्रथम पाद पड़ते हैं। इसका देवता सिंह और वर्ण पीतधूम्र माना गया है। फलित ज्योतिष में यह राशि पित्त प्रकृति की, पूर्व दिशा की स्वामिनी, कूर और शब्दवाली कही गई है। इस राशि में उत्पन्न होने वाला मनुष्य क्रोधी, तेज़ चलने वाला, बहुत बोलने वाला, हँसमुख, चंचल और मत्स्यप्रिय बतलाया गया है।

  • (लाक्षणिक) वीरता या श्रेष्ठतावाचक शब्द, जैसे—पुरुष सिंह
  • वास्तुविद्या में प्रासाद का एक भेद जिसमें सिंह की प्रतिमा से भूषित बारह कोने होते हैं, जैसे—सिंहद्वार
  • एक राग का नाम
  • छप्पय छंद का सोलहवाँ भेद जिसमें 55 गुरु, 42 लघु कुल 97वर्ण या 152 मात्राएँ होती हैं
  • रक्त शिग्रु, लाल सहिंजन
  • वर्तमान अवसर्पिणी के 24 वें अर्हत् का चिह्न जो जैन लोग रथयात्रा आदि के समय झंडों पर बनाते हैं
  • एक आभूषण जो रथ के बैलों के माथे पर पहनाते हैं
  • एक कल्पित पक्षी
  • वेंकट गिरि का एक नाम
  • कृष्ण के एक पुत्र का नाम
  • विद्याधरों का एक राजा

सिंह के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

सिंह के तुकांत शब्द

संपूर्ण देखिए

सिंह के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a lion
  • leo the fifth sign of the zodiac (also सिंह राशि a caste title amongst the kshatriyas

सिंह के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • देखिए : 'सिंघ'
  • समाज में अपने वर्ग का प्रभावशाली या श्रेष्ठ व्यक्ति

Noun, Masculine

  • an influential and powerful person in one's tribe.

सिंह के ब्रज अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • शेर
  • राशि विशेष
  • रथ के बैलों के माथे का आभूषण
  • कल्पित पक्षी
  • छंद विशेष
  • देखिए : 'सिंघ'

    उदाहरण
    . जंघ कदलि कटि सिंघ विरोधी, न्याय निरखि सकुचाहु।

सिंह के मगही अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • देखिए : 'सिंघ'
  • ज्योतिषशास्त्र की बारह राशिओं में पाँचवी राशि, सिह राशि
  • हिंदुओं में एक उपाधि विशेष

सिंह के मैथिली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • केशरी, शेर
  • (लाक्षिक) पराक्रमी पुरुष
  • एक उपनाम
  • पाँचवीं राशि

Noun, Masculine

  • lion
  • man as brave as lion.
  • a surname
  • fifth sign of zodiac, Leo; See T.IIL

सिंह के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • शेर, केशरी, मृगराज
  • वीर
  • बारह राशियों में से एक

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा