suut meaning in hindi
सूत के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- रूई, रेशम आदि का वह पतला बटा हुआ तागा जिससे कपड़ा बुनते हैं, तंतु, धागा, डोरा, सूत्र
- किसी चीज़ में से निकलने वाला सूत की तरह का तार
-
करधनी
उदाहरण
. कुंजगृह मंजु मधु मधुप अमंद राजै तामै काल्हि स्यामैं विपरीत रति राची री। द्विडदेव कीर कीलकंठ की धूनि जैसी तैसियै अभूत भाई सूत धुनि माची री। - बच्चों के गले में पहनने का गंडा
-
लंबाई नापने की एक छोटी-सी माप, नापने का एक मान, इमारती गज
विशेष
. चार सूत की एक पइन, चार पइन का एक तसू और चौबीस तसू का एक इमारती गज होता है। -
पत्थर पर निशान डालने की डोरी
विशेष
. संगतराश लोग इसे कोयला मिले हुए तेल में डुबाकर इससे पत्थर पर निशान कर उसकी सीध में पत्थर काटते हैं। - लकड़ी चीरने के लिए उस पर निशान डालने की डोरी
संज्ञा, पुल्लिंग
- प्राचीन काल की एक जाति जिसकी जीविका रथ हाँकना था
-
रथ हाँकने वाला, सारथि
उदाहरण
. कर लगाम लै सूत धूत मजबूत बिराजत। देखि बृहदरथपूत सुरथ सूरज रथ लाजत। -
बंदी जिनका काम प्राचीन काल में राजाओं का यशोगान करना था, भाट, चारण
उदाहरण
. मागध सूत और बंदीजन ठौर ठौर यश गायो। . बहु सूत मागध बंदिजन नृप बचन गुनि हरषित चले। -
पुराणवक्ता, पौराणिक
विशेष
. सबसे अधिक प्रसिद्ध सूत लोमहर्षण हुए हैं, जो वेदव्यास के शिष्य थे और जिन्होंने नैमिषारण्य में ऋषियों को सब पुराण सुनाए थे।उदाहरण
. बाँचन लागे सूत पुराण। मागध वंशावली बखाना। - विश्वामित्र के एक पुत्र का नाम
- सूत्रकार
- सूर्य
- पारा, पारद
- संजय का एक नाम
विशेषण
-
जो पैदा हुआ हो या जिसने जन्म लिया हो, प्रसूत, उत्पन्न
उदाहरण
. राम नहीं, कम के सूत कहलाए । - प्रेरण किया हुआ, प्रेरित
संज्ञा, पुल्लिंग
-
थोड़े अक्षरों या शब्दों में ऐसा पद या वचन जो बहुत अर्थ प्रकाशित करता हो
उदाहरण
. केहि विधि करिय प्रबोध सकल दरसन अरुझाने। सूत सूत मँह सहस सूत किय फल न सुझाने।
विशेषण
-
भला, अच्छा
उदाहरण
. करमहीन बाना भगवान। सूत कुसूत लियो पहिचान।
संज्ञा, पुल्लिंग
-
नर संतान, सुत
उदाहरण
. कभुवक मेरा मित्र है कभुवक मेरा सूत। . उठ्यो सोच कै मनहि मैं लग्यो आइ धौं भूत। यहै बिचारत हूँ तदपि नृप न लहेहु सुख सूत।
सूत के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएसूत के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएसूत के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएसूत से संबंधित मुहावरे
सूत के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- yarn, thread
- length equal to one-eighth of an inch
- a charioteer
- one who relates ancient legends
सूत के अंगिका अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- सारथी
- सूत्रकार
- कपड़ा बुनने का धागा
सूत के अवधी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- धागा
सूत के कन्नौजी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- रुई, रेशम आदि का बारीक तार, कच्चा धागा, डोरा
- दीवार बनाते समय ईंट सही और सीधे रखने के लिए इधर से उधर बाँधे जाने वाला डोरा या सूत्र
- लकड़ी या पत्थर पर निशान डालने की डोरी
- करधनी
संज्ञा, पुल्लिंग
- रथ हाँकने वाला
- रथ हाँकने का काम करने वाली एक प्राचीन जाति
- पुराण की कथा कहने वाला
सूत के कुमाउँनी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- मादा चौपायों की योनि
- कपास से बना धागा या डोरी
सूत के गढ़वाली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- रूई का बारीक कच्चा धागा, कपास के रेशों का बना बारीक डोरा, तंतु
संज्ञा, पुल्लिंग
- धातु जैसे चाँदी आदि का बारीक छल्ला जो कानों में पहना जाता है
- मिस्त्री की डोरी
Noun, Masculine
- cotton thread, cord, a thin rope made of raw fibre of cotton
Noun, Masculine
- a metal or silver wire ring which the girls wear in their ears
- plumbline of an artisan.
सूत के बघेली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- धागा, डोरा
- एकता, संगठन
सूत के बज्जिका अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- धागा
सूत के बुंदेली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- कपास का पतला धागा
सूत के ब्रज अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- रेशम का महीन सूत
- रथवान, सारथी
- करधनी
- नाप का एक मान
- निशान डालने की डोरी
- बंदी, भाट, चारण
- विश्वामित्र के एक पुत्र का नाम
- सूत्रकार
- सूर्य
- पारा
- थोडे अक्षरों में विस्तृत अर्थ प्रकट करने वाली रचना
अकर्मक क्रिया
- सोना
- एक साथ किसी चीज़ को खींचकर पृथक कर देना
विशेषण
- उत्पन्न , प्रेरित
सूत के मगही अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- तागा, धागा, डोरा
- कपास, रेशम या रेशे का महीन तार, कोई महीन तंतु
- इंच का आठवाँ भाग जिसका प्रयोग लोहा, लकड़ी आदि नापने में करते हैं
- चिनाई की ऊँचाई या सीधापन ठीक रखने का राजमिस्त्री की डोरी
- लकड़ी आदि पर चिह्न लगाने का रंगीन, गीला सूत
- पेंच आदि की चूड़ी
- भाट, बंदी
सूत के मैथिली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- डोरा
- तंतु
- विशेषत: राजमिस्त्री की डोरी
- लंबाई का एक मान
- भाट
- सारथी
सकर्मक क्रिया
- सूत कातना
Noun, Masculine
- thread
- yarn
- spl mason's/ carpenter's cord
- a unit of length;See TIII
- bard
- charioteer
Transitive verb
- spin yarn
सूत के मालवी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- सूत्र, धागा, डोरा
- सारथी
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा